12वीं के बाद कौन सी Degree लें? पूरी गाइड आसान भाषा में

आजकल हर कोई चाहता है कि उसकी job अच्छी हो, सैलरी ठीक मिले और लोग उसे सम्मान से देखें। इसके लिए पढ़ाई बहुत ज़रूरी होती है। पढ़ाई के बाद जो certificate मिलता है, उसे ही हम Degree कहते हैं। ये बताता है कि आपने किस field में और कितने साल की पढ़ाई की है।

 Degree क्या होती है?

Degree एक ऐसा document होता है जो ये साबित करता है कि आपने किसी course को पूरा किया है। जैसे अगर आपने 3 साल तक Arts की पढ़ाई की है तो आपको BA Degree मिलेगी। अगर आपने Engineering किया है तो आपको B.Tech Degree दी जाएगी।

Insurance क्यों जरूरी है हर आम इंसान को पता होनी चाहिए ये बातें!”

Degree कितने type की होती हैं?

  1. Undergraduate Degree – जैसे BA, B.Com, B.Sc, BBA, B.Tech वगैरह। ये 12वीं के बाद की जाती हैं और 3-4 साल की होती हैं।
  2. Postgraduate Degree – जैसे MA, M.Com, MBA वगैरह। ये UG के बाद होती हैं और 2 साल की होती हैं।
  3. Doctorate Degree (PhD) – ये सबसे ऊँचा level होता है। इसमें research की जाती है।

 Degree क्यों ज़रूरी है?

  • ज्यादातर अच्छी jobs के लिए Degree चाहिए होती है।
  • सरकारी नौकरी में तो ये जरूरी होती है।
  • Degree से आपको एक career path मिलता है।
  • ये दिखाता है कि आपने किसी विषय में मेहनत की है।

Degree कैसे और कहाँ से लें?

आजकल दो तरीके से Degree ली जा सकती है:

  1. Regular College – जहाँ आप हर दिन जाकर पढ़ते हैं।
  2. Distance Learning या Online Degree – अगर आप कहीं job कर रहे हैं या टाइम नहीं है तो ये तरीका ठीक है।

Degree के बिना क्या होगा?

अगर आपके पास Degree नहीं है तो बहुत सी opportunities छूट सकती हैं। हाँ, अगर आपके पास कोई खास skill है तो आप बिना Degree के भी कुछ कर सकते हैं। लेकिन Degree से आपके पास ज्यादा रास्ते खुलते हैं।

 Conclusion

Degree सिर्फ एक कागज़ नहीं है, ये आपकी मेहनत और पढ़ाई की पहचान है। इससे ना सिर्फ आपको अच्छी job मिलती है बल्कि लोग आपको सीरियस भी लेने लगते हैं। अगर आप कहीं पर रुके हुए हैं, तो आगे बढ़ने के लिए Degree एक सही रास्ता है। Regular या Online, जैसे भी संभव हो, Degree जरूर लें।

Ravinder

Ravinder Sodhi

रवीन्द्र सोढ़ी, YojanaToday.com के लेखक हैं। उनका मकसद है कि लोगों को सरकारी योजनाओं, स्कीम्स और नौकरी से जुड़ी जानकारी को आसान और सीधी भाषा में समझाया जाए। रवीन्द्र जी जानकारी को सरल बनाकर लोगों तक सही अपडेट्स पहुंचाने में यकीन रखते हैं।

Leave a Comment

YT

Yojana Today

सरकारी नौकरी, रिजल्ट और एडमिट कार्ड की अपडेट सबसे पहले पाने के लिए चैनल ज्वाइन करें

📲 Join WhatsApp Channel Join Telegram Backup
👥 23,000+ Students already joined